सबसे तेज खबर/शिलाई
राजकीय महाविद्यालय शिलाई के विज्ञान प्रसार क्लब द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. आर. कश्यप के मार्गदर्शन में “स्पेस-टाइम और ब्लैक होल्स: ब्रह्मांड की संरचना को समझना” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान को भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संसार चंद ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. रंजना चौहान के स्वागत भाषण से हुआ। अपने व्याख्यान में डॉ. संसार चंद ने स्पेस-टाइम और ब्लैक होल्स से जुड़ी विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण को समझने में न्यूटन और आइंस्टीन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विशिष्ट सापेक्षता सिद्धांत तथा सामान्य सापेक्षता सिद्धांत की भी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान, ब्लैक होल्स और ब्रह्मांड के रहस्यों से जुड़ी कई रोचक जानकारियां साझा कीं। व्याख्यान अत्यंत संवादात्मक रहा, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
