सबसे तेज खबर/नाहन

जिला सिरमौर में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। SIU और साइबर सेल नाहन की संयुक्त टीम ने पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को अवैध पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि मेहरबान उर्फ अरबाज (22), निवासी मैहरुवाला (पांवटा साहिब), इलाके में अवैध पिस्टल और देसी कट्टों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और वर्तमान में भी उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस (रौंद) बरामद किए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हथियार कहां से लाया था और इलाके में किसे सप्लाई करने वाला था। एस पी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुरुवाला पुलिस ने आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 30 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Sabse Tez khabar/Paonta Sahib

Police have launched a crackdown on illegal arms smuggling in Sirmaur district. A joint team of the Special Investigation Team (SIU) and Cyber ​​Cell, Nahan, arrested a youth red-handed in possession of an illegal pistol and a large quantity of live cartridges in the Puruwala police station area. According to reports, the police team received information from reliable sources that Meherban alias Arbaaz (22), a resident of Mehruwala (Paonta Sahib), deals in illegal pistols and country-made pistols in the area. The information also stated that the accused has a criminal background and currently possesses illegal weapons. Upon receiving the information, the police team wasted no time in raiding the accused’s home.

During the search, police recovered an illegal pistol, two magazines, and eight live cartridges. Police are now investigating where the accused obtained the weapons and to whom he intended to supply them in the area. Superintendent of Police Sirmaur, Nishchay Singh Negi, confirmed the incident and said that Purwala police have registered a case against the accused, Meherban alias Arbaaz, under sections 25 and 30 of the Arms Act. Police are investigating the matter thoroughly.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.