सबसे तेज खबर/ नाहन
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत आने वाले ढांकावाला में एक तेज रफ्तार कार और पिक-अप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में पिक-अप में सवार चालक सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना कल देर रात की है , जब नाहन की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने गलत दिशा में जाकर पिक-अप को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कुमार (निवासी जोगीबन, शंभूवाला) पिक-अप की कंडक्टर सीट पर बैठे थे, जिसे विकास (निवासी रुखड़ी, शंभूवाला) चला रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी ए.जे. इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट के पास पहुंची, सामने से आ रही कार (नंबर CH01AX 5509) के चालक ने लापरवाही बरतते हुए तेज रफ्तारी में गलत साइड से आकर सीधे पिक-अप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिक-अप में सवार तीनों व्यक्तियों को काफी चोटें आई हैं।
पुलिस ने इस मामले में कार चालक की पहचान जसविंदर सिंह (निवासी सेक्टर-52, मोहाली, चंडीगढ़) के रूप में की है। जांच में पाया गया कि यह हादसा जसविंदर सिंह द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालाअंब में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है।
हेडलाइन
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
