सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में नशीले कैप्सूल और गोलियों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम सब डिवीजन पांवटा साहिब इलाके में गश्त थी व गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आमिर पुत्र बुरहान निवासी कस्साबन मोहल्ला बेहट तथा मोहम्मद नवाज पुत्र विशाल अहमद निवासी मोहल्ला लोहारान बेहट जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) कार नंबर HR10Q-8382 स्विफ्ट में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व गोलियां लेकर बेहट से पांवटा साहिब की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11,040 नशीले कैप्सूल और 4,200 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
