सबसे तेज खबर/ शिलाई

राजकीय महाविद्यालय शिलाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ (वूमेन सेल) एवं रेड रिबन क्लब द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जे. आर. कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में अधिवक्ता बलदेव सिंह (जेएमएससी/सिविल कोर्ट शिलाई) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में लैंगिक समानता, महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा अधिनियम (DV Act) तथा शिलाई क्षेत्र की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान एचआईवी जागरूकता और महिला सशक्तिकरण विषय पर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद महिलाओं की भूमिका और पहचान को दर्शाने के लिए “अस्तित्व” फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्राचार्य डॉ. जे. आर. कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है और समाज में समानता स्थापित करने के लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना आवश्यक है। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.रीना शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो. अजय, प्रो. विद्या (वूमेन सेल कन्वीनर), प्रो. रंजना, प्रो. रविंदर, प्रो. रामलाल, डॉ. सुजाता, प्रो. रीबा सहित अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.