सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पांवटा साहिब में 7 मार्च 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक समारोह “पहल” का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किरणेश जंग चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, वर्तमान गतिविधियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं शिवानी, अरनवी, जाह्नवी और साक्षी ने प्रभावशाली ढंग से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी नाटी से हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा पंजाबी गिद्धा, हरियाणवी और पहाड़ी नाटी सहित अन्य कई प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि किरणेश जंग चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी तथा महाविद्यालय की प्रगति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।इस अवसर पर संत राम चौहान (पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक समिति), प्रेमपाल, घासीराम, प्रो. रामलाल तोमर, प्रो. देवेंद्र गुप्ता, रूप सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष महेंद्र कपूर, डॉ. डी.एस. तोमर, प्रो. विम्मी रानी, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कार्यालय स्टाफ तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीएससीए के सह-सचिव रोशन कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.