सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

गुरु की नगरी पांवटा साहिब शहर के यमुना पार्क में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में दर्ज शिकायत के अनुसार जतीन सैणी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी बेहड़ेवाला ने बताया कि वह अपने मित्र निखिल के साथ यमुना पार्क में बैठा हुआ था। इसी दौरान 5-6 अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और जतीन पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.