सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान की अध्यक्षता में महाविद्यालय पांवटा साहिब में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रसार करना था। प्रतियोगिता का विषय था “सड़क सुरक्षा: आपकी सुरक्षा, आपकी ज़िम्मेदारी” प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। प्रस्तुत पोस्टरों का मूल्यांकन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल डॉ. के. आर. तोमर, प्रो. आशा रानी और मनमीत कौर द्वारा किया गया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर संजीवनी चौहान (B.A. 3rd) वही द्वितीय स्थान पर ऋतु (B.A. 2nd), और तृतीय स्थान पर प्रीति (B.Com 1st) रही।कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी क्लब द्वारा पूर्व में आयोजित गतिविधियों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता 10 नवंबर 2025 के विजेताओं में प्रथम स्थान पर ऋतु, द्वितीय स्थान पर रेवता, और तृतीय स्थान पर रीमा व 30/12/2025 को आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता के प्रथम स्थान पर प्रीति, इसके साथ ही द्वितीय स्थान पर गायत्री, व तृतीय स्थान पर अंशिका रही। पुरस्कार वितरण के अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है और युवाओं को जागरूक बनाना समाज के लिए अनिवार्य है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजन टीम के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य डॉ. दीपक, डॉ. सुशील तोमर और प्रो. दिनेश कुमार शामिल रहे।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
