सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब..

PM SHRI GBSSS तारुवाला में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि वैज्ञानिक सोच ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाती है। वहीं साइंस इंचार्ज विनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा और अनुसंधान की ओर प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने सराहना की। इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन तथा डेक्लेमेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा दिन विद्यालय परिसर में विज्ञान के प्रति उत्साह, जिज्ञासा और रचनात्मकता का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया और विज्ञान को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.