सबसे तेज़ खबर / देहरादून
देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में आज जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने की, जहां अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी विभागीय व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिसकर्मी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभा सकें।
इस अवसर पर जनपद में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 29 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल की मजबूती उसकी टीम भावना और समर्पण में निहित है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर स्तर पर सजगता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता आवश्यक है।
सम्मानित पुलिस कर्मियों के नाम
सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में निरीक्षक राकेश शाह (SIS शाखा), उपनिरीक्षक संदीप चौहान (कोतवाली डालनवाला), उपनिरीक्षक विनय मित्तल (कोतवाली डोईवाला), कांस्टेबल विनित कुमार (कोतवाली ऋषिकेश), उपनिरीक्षक आशीष कुमार (कोतवाली पटेलनगर), उपनिरीक्षक विक्रम नेगी (थाना रानीपोखरी), उपनिरीक्षक सुमेर सिंह (थाना सेलाकुई), कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी (थाना नेहरू कॉलोनी), कांस्टेबल श्रीकांत मालिक (थाना प्रेमनगर), हेड कांस्टेबल नवीन कुमार (कोतवाली कैंट), अपर उपनिरीक्षक रामनिवास (कोतवाली रायवाला), कांस्टेबल प्रेम पंवार (थाना रायपुर), अपर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार (कोतवाली सहसपुर), कांस्टेबल त्रेपन सिंह (थाना कालसी), हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार (थाना बसंत विहार), उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाई (थाना राजपुर), कांस्टेबल आशीष (एसओजी), कांस्टेबल महेश पुरी (कोतवाली नगर), कांस्टेबल बृजपाल (कोतवाली विकासनगर), महिला कांस्टेबल आस्था देशवाल (थाना क्लेमेंटाउन), आरक्षी रीनू कुमार (दूरसंचार), कांस्टेबल विपिन (एसओजी), कांस्टेबल पंकज (एसओजी), कांस्टेबल हरीश कुमार (जल पुलिस), उपनिरीक्षक नवीन चंद्र जुराल (SIS), उपनिरीक्षक कृपाल सिंह (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), कांस्टेबल गौरव (सीपीयू), महिला कांस्टेबल राधिका (यातायात) तथा होमगार्ड नीरज चौहान (यातायात) शामिल रहे।सम्मेलन का समापन पुलिस बल के उत्साहवर्धन और अनुशासन बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।
29 Brave Police Personnel Honoured at Sainik Sammelan, SSP Dehradun Boosts Morale
Sabse Tez Khabar / Dehradun
At a Sainik Sammelan (Police Conference) held at the Dehradun Police Lines, 29 police officers and personnel were honoured for their outstanding performance in the district. The conference was chaired by the Senior Superintendent of Police (SSP), Dehradun, where a strong message of discipline, dedication, and effective policing was emphasized.
During the conference, the SSP interacted with officers and personnel, listened to their departmental and personal concerns, and directed concerned officials to ensure prompt and effective resolution of the issues so that police personnel can discharge their duties with full energy and commitment.
On this occasion, 29 police personnel who delivered commendable services in the district were awarded certificates of appreciation. The SSP lauded the awardees and stated that the strength of the police force lies in its team spirit and dedication. Honouring outstanding performers not only boosts their morale but also inspires others to strive for excellence.
He further stated that maintaining strong law and order in the district is the primary responsibility of the police, and it requires alertness, transparency, and sensitivity at every level.
Names of the Honoured Police Personnel
The honoured officers and personnel include Inspector Rakesh Shah (SIS Branch), Sub-Inspector Sandeep Chauhan (Kotwali Dalanwala), Sub-Inspector Vinay Mittal (Kotwali Doiwala), Constable Vinit Kumar (Kotwali Rishikesh), Sub-Inspector Ashish Kumar (Kotwali Patel Nagar), Sub-Inspector Vikram Negi (Rani Pokhri Police Station), Sub-Inspector Sumer Singh (Selaqui Police Station), Constable Shrikant Dhyani (Nehru Colony Police Station), Constable Shrikant Malik (Prem Nagar Police Station), Head Constable Naveen Kumar (Kotwali Cantt), Assistant Sub-Inspector Ramniwas (Kotwali Raiwala), Constable Prem Panwar (Raipur Police Station), Assistant Sub-Inspector Arvind Kumar (Kotwali Sahaspur), Constable Trepan Singh (Kalsi Police Station), Head Constable Jitendra Kumar (Basant Vihar Police Station), Sub-Inspector Arjun Gusain (Rajpur Police Station), Constable Ashish (SOG), Constable Mahesh Puri (Kotwali Nagar), Constable Brijpal (Kotwali Vikasnagar), महिला कांस्टेबल Aastha Deshwal (Clement Town Police Station), Constable Reenu Kumar (Telecommunications), Constable Vipin (SOG), Constable Pankaj (SOG), Constable Harish Kumar (Water Police), Sub-Inspector Naveen Chandra Jural (SIS), Sub-Inspector Kripal Singh (Anti Human Trafficking Unit), Constable Gaurav (CPU), Woman Constable Radhika (Traffic), and Home Guard Neeraj Chauhan (Traffic).
The conference concluded with a message encouraging the police force to maintain discipline and continue their dedicated service.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
