सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा उद्यमशीलता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाणिज्य विभाग और अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम स्वरोजगार को बढ़ाने, कौशल और मानसिकता का विकास तथा नए व्यावसायिक विचारों का पता लगाने और उन्हें विकसित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। निटकॉम लिमिटेड के तकनीकी सलाहकार डॉ. सचिन शर्मा ने तकनीकी सत्र का संचालन किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा और उससे संबंधित जानकारी विस्तार से दी।

उद्योग संवर्धन अधिकारी मुकुंद अग्रवाल ने नए स्टार्टअप को स्थापित करने की प्रक्रिया और कार्य प्रणाली का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। इस कार्यक्रम में एम.बी.ए., वाणिज्य तथा अर्थशास्त्र के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ.डी. एस. तोमर, डॉ. प्रदीप तोमर, प्रो.रिंकू अग्रवाल, प्रो. कल्याण सिंह,प्रो.दिनेश कुमार, प्रो. आशा रानी तथा शुभम मौजूद रहे। अंत में अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. स्वामी नाथ ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
