सबसे तेज खबर /शिलाई

राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एक और दो के सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के चौथे दिन हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत कर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान और यशपाल शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। अपने उत्कृष्ट, प्रेरणादायक एवं संवादात्मक संबोधन में उद्योग मंत्री ने सफल जीवन के लिए सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण को आवश्यक बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों को अच्छी संगति अपनाने, नियमित रूप से समाचार पत्र व पुस्तकें पढ़ने तथा निरंतर आत्मविकास पर ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान भी किया।


कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष सीताराम शर्मा, बीडीओ रवि कुमार जोशी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी गुलाब पुंडीर, बीएमओ शिलाई सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. जे.आर. कश्यप ने उद्योग मंत्री एवं सभी अतिथियों का महाविद्यालय पधारने पर आभार व्यक्त किया। दिन के दूसरे सत्र में अर्थशास्त्र विषय के सहायक आचार्य अनिल कुमार ने ‘रोजगार: सरकारी क्षेत्र बनाम निजी क्षेत्र’ विषय पर संवादात्मक चर्चा की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध नई संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एनएसएस शिविर का यह दिवस स्वयंसेवकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी साबित हुआ।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.