सबसे तेज खबर/शिलाई (नीलम ठाकुर)
राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एक एवं दो द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक शिविर के तीसरे दिन विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.जे.आर. कश्यप के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान और यशपाल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रातः योगाभ्यास और प्रार्थना सभा के पश्चात सभी स्वयंसेवक प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेंटर शिलाई पहुंचे। वहां की प्रमुख ब्रह्माकुमारी राखी दीदी ने स्वयंसेवकों को राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक जीवन शैली की जानकारी देते हुए मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के सूत्र बताए।
इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने शिलाई बाजार में नशा विरोधी विशाल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान हर्षवर्धन सिंह चौहान ने स्वयंसेवकों से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद टोली पशमी गांव पहुंची, जहां चालदा महासू मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए भोजन वितरण और मंदिर परिसर की सफाई की। संध्याकाल में स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक बैग के उपयोग के विरुद्ध ‘से नो टू प्लास्टिक बैग्स’ के नारों के साथ भव्य रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
