सबसे तेज खबर/ शिलाई (नीलम ठाकुर)

राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एक और दो द्वारा सात दिवसीय वार्षिक शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जे.आर. कश्यप की उपस्थिति में किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शिलाई के उप-मंडल अधिकारी जसवाल ने किया। कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान तथा यशपाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टे, के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया। वहीं प्राचार्य डॉ. जे.आर. कश्यप ने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और नए अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नाटी की सराहना महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने की। दोपहर के भोजन में सिड्डू जैसे स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया गया। दिन के दूसरे सत्र में सामुदायिक सेवा के उद्देश्य से स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए गांव कैलाथ का दौरा किया, जहां स्थानीय लोगों से संवाद कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय परिसर के पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए उत्तम गुणवत्ता की गोबर खाद भी लाई गई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक सत्र में रंगारंग प्रस्तुतियों ने दिन का सुखद समापन किया।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.