सबसे तेज खबर/ शिलाई (नीलम ठाकुर)
गिरिपार क्षेत्र के घासन गांव तहसील शिलाई के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि क्षेत्र के एक होनहार युवा ने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय सेना में अधिकारी बनकर इलाके का मान बढ़ाया है। साहिल चौहान, सुपुत्र सूबेदार मेजर नेतर सिंह, ने एक वर्ष के कठोर प्रशिक्षण के उपरांत Officers Training Academy से सफलतापूर्वक पास आउट होकर सेना में अधिकारी के रूप में चयन प्राप्त किया है और अब उनके कंधों पर दो सितारे सजेंगे।
साहिल चौहान की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शिलाई क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनी हुई है। वे पूर्व में 1 HP NCC नाहन के एनसीसी कैडेट रह चुके हैं। एनसीसी के दौरान मिले अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना ने उनके व्यक्तित्व को मजबूत आधार प्रदान किया, जिसका परिणाम आज उनकी सफलता के रूप में सामने आया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और देश सेवा के जज़्बे से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। साहिल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
