सबसे तेज खबर/ शिलाई
वीरवार को विधानसभा युवा कांग्रेस शिलाई की बैठक अध्यक्ष विपुल शर्मा की अध्यक्षता में विश्राम गृह शिलाई में सम्पन्न हुई। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस की आगामी गतिविधियों और कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा RDG बंद किए जाने से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है। उनका कहना था कि छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल कई वर्षों से आपदाओं जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र से अपेक्षित विशेष सहयोग नहीं मिल पा रहा है। युवा कांग्रेस की मासिक विधानसभा बैठक में सीता राम शर्मा, पूर्व BDC सदस्य रणजीत नेगी, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल चौहान, जिला सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, शिलाई ब्लॉक अध्यक्ष कपिल चवालटा सहित तरुण शर्मा, विनोद ठाकुर, किशन तोमर, अमित चौहान, अमित ठाकुर, अनिल चौहान, विक्रम चौहान समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
