सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ने स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। अस्पताल प्रशासन द्वारा आम जनता को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के तहत अब यहां जोड़ों के दर्द (जॉइंट पेन) से पीड़ित मरीजों का आधुनिक इलाज शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस उपचार में बिना ऑपरेशन के दर्द से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
अस्पताल में कोहनी, कंधे, घुटने और यहां तक कि रीढ़ की हड्डी से जुड़े जॉइंट पेन का इलाज शुरू हो चुका है। अब तक इस प्रकार के उपचार के लिए क्षेत्र के मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता था या फिर निजी अस्पतालों में भारी खर्च उठाना पड़ता था। हिमाचल प्रदेश में भी यह सुविधा सीमित अस्पतालों जैसे आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध थी।


अब यह सुविधा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में शुरू होने से पांवटा साहिब और जिला सिरमौर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस उपचार की सफल शुरुआत डॉक्टर विकास, रिटायर्ड मेजर डॉ. आकांक्षा और डॉ. अतुल की टीम द्वारा की गई है। टीम ने एक 16 वर्षीय लड़की का रीढ़ की हड्डी से संबंधित उपचार करने के साथ-साथ घुटने और कंधे के दर्द से पीड़ित कई मरीजों का सफल इलाज भी किया है। अस्पताल में उपलब्ध इस सुविधा से अब गरीब और जरूरतमंद मरीजों को दूर शहरों के चक्कर लगाने या महंगे निजी अस्पतालों में उपचार करवाने की मजबूरी से राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक उपचार मिलने से क्षेत्र के लोगों में संतोष और खुशी का माहौल है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.