सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
पवन चौधरी को नई जिम्मेदारी मिली है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी सूची के अनुसार उन्हें संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया के नेतृत्व में की गई है। जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा की गतिविधियों को और सक्रिय बनाएंगे।
बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब से जुड़े पवन चौधरी लंबे समय से पार्टी गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और जमीनी स्तर पर काम करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह सूची हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों के संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्तियों से संबंधित है, जिसे पार्टी संगठनात्मक विस्तार के तहत जारी किया गया है। अपनी नियुक्ति पर पवन चौधरी ने प्रदेश भाजपा आलाकमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया सहित पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर और जिलाध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता आदि का आभार प्रकट किया है।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
