सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को करियर मार्गदर्शन विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर चितकारा यूनिवर्सिटी से मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे संजीव सहानी ने विद्यार्थियों को करियर के विविध अवसरों, उच्च शिक्षा की संभावनाओं, कौशल विकास तथा व्यावसायिक उन्नति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुशील तोमर द्वारा किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण — प्रो. प्रीती चौहान, प्रो. जफर अली, प्रो. उषा जोशी एवं प्रो. किरण बाला भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश भी दिया। दोपहर 12 बजे महाविद्यालय के बहुद्देशीय सभागार (एमपीएच) में आयोजित इस कार्यक्रम में तृतीय वर्ष के लगभग 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा तथा कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Career Guidance Session Held at Degree College, Paonta Sahib.

Sabse tez Khabar/Paonta Sahib (Neelam Thakur)

A special session on career guidance was organized on Monday for third-year BA, BSc, and BCom students at Shri Guru Gobind Singh Ji Government College, Paonta Sahib. The program aimed to educate students about future education and employment options. Sanjeev Sahani, a keynote speaker from Chitkara University, provided valuable information regarding various career opportunities, higher education prospects, skill development, and professional advancement. He inspired students by emphasizing goal-setting, self-confidence, and consistent hard work as the keys to success. The program was moderated by Dr. Sushil Tomar. College faculty members—Prof. Preeti Chauhan, Prof. Zafar Ali, Prof. Usha Joshi, and Prof. Kiran Bala—were also present.
Addressing the students, Dr. Jagdish Chauhan encouraged them to remain dedicated to their goals, develop a positive mindset, and utilize their time wisely. He also conveyed the message of continuing to strive for higher education and competitive examinations. Held at 12 noon in the college’s Multipurpose Auditorium (MPH), approximately 45 third-year students enthusiastically participated in the event. The session was informative and inspiring, and concluded with a vote of thanks.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.