सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में काफ़ी लंबे समय से की जा रही माँग व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बस स्टैंड शहर का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इन कैमरों के माध्यम से बस स्टैंड परिसर में होने वाली गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। इससे चोरी, झपटमारी, नशाखोरी, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होगी।

स्थानीय लोगों वीरेंद्र तोमर, टीका राम, साधुराम सुनील डेटवाड़, सीता राम शर्मा आदि व यात्रियों ने बस स्टैंड पर कैमरे लगाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे न केवल यात्रियों को सुरक्षा का अहसास होगा, बल्कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी वातावरण अधिक सुरक्षित बनेगा। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.