सबसे तेज खबर/ऊना

अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिरमौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर को 158 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता ऊना में आयोजित हुई, मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में सिरमौर का दबदबा देखने को मिला। पहली पारी में सिरमौर की टीम ने 10 विकेट खोकर 232 रन बनाए। जपनीत सिंह ने 52 रन, कृष जैन ने 43, लीवन चौहान ने 38, हार्दिक शर्मा ने 27 और लक्ष्य ने 23 रन का योगदान दिया। जवाब में हमीरपुर की ओर से अनिकेत ठाकुर और साहिल कुमार ने 3-3 विकेट झटके, जबकि ओम महादेव और मयंक ने दो-दो विकेट हासिल किए। हमीरपुर की टीम पहली पारी में 140 रन पर सिमट गई। अनिकेत ठाकुर ने 49 और आदर्श वशिष्ठ ने 22 रन बनाए। सिरमौर की ओर से अयान पठानिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि जपनीत सिंह ने 3 विकेट लेकर टीम को बढ़त दिलाई।

दूसरी पारी में सिरमौर ने 155 रन बनाए। उज्जवल चौहान और लीवान चौहान ने 41-41 रन, कृष जैन ने 23 और आकाश ने 15 रन का योगदान दिया। हमीरपुर के लिए किशन कुमार ने 4 विकेट, ओम महादेव ने 3, मयंक जमवाल ने 2 और साहिल कुमार ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हमीरपुर की टीम दूसरी पारी में 89 रन पर ऑल आउट हो गई। सिरमौर की ओर से अयान पठानिया ने फिर से 5 विकेट झटके, हार्दिक शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ और उज्जवल चौहान को 1 सफलता मिली। इस जीत के साथ सिरमौर ने फाइनल मुकाबला 158 रन से जीतकर अंडर-19 जिला स्तरीय खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत से पूरे जिला सिरमौर में खुशी की लहर दौड़ गई है। HPCA की ओर से गोपाल सिंगटा ने टीम के कोच आदित्य कटोच और खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी है।

Sabse tez khabr/una

In the final match of Under-19 District Level Cricket Competition, Sirmaur performed brilliantly and won the title by defeating Hamirpur by 158 runs. This competition was held in Una, Sirmaur’s dominance was seen in both batting and bowling departments. In the first innings, Sirmaur team scored 232 runs losing 10 wickets. Japneet Singh contributed 52 runs, Krish Jain contributed 43 runs, Leevan Chauhan contributed 38 runs, Hardik Sharma contributed 27 runs and Lakshya contributed 23 runs. In reply, from Hamirpur, Aniket Thakur and Sahil Kumar took 3 wickets each, while Om Mahadev and Mayank took two wickets each. Hamirpur team was reduced to 140 runs in the first innings. Aniket Thakur scored 49 and Adarsh ​​Vashistha scored 22 runs. On behalf of Sirmaur, Ayaan Pathania bowled brilliantly and took 5 wickets, while Japneet Singh gave the team the lead by taking 3 wickets.

Sirmaur scored 155 runs in the second innings. Ujjwal Chauhan and Liwan Chauhan contributed 41-41 runs, Krish Jain contributed 23 runs and Akash contributed 15 runs. For Hamirpur, Kishan Kumar took 4 wickets, Om Mahadev 3, Mayank Jamwal 2 and Sahil Kumar took 1 wicket. Chasing the target, Hamirpur team was all out for 89 runs in the second innings. For Sirmaur, Ayaan Pathania again took 5 wickets, Hardik Sharma took 3 wickets, while one batsman was run out and Ujjwal Chauhan got 1 wicket. With this victory, Sirmaur won the final match by 158 runs and won the Under-19 district level title. This historic victory has spread a wave of happiness in the entire district Sirmaur. Coach Gopal Singta has congratulated team coach Aditya Katoch and players on the victory.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.