सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

उपमंडल पांवटा साहिब के एक PWD विभाग के उच्च अधिकारी के आवास पर देर शाम विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और संबंधित मामले में साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। टीम देर शाम घर पर पहुंची और जांच प्रक्रिया जारी रखी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.