सबसे तेज खबर / टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल जनपद के तीनधारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तीनधारा स्थित सैनिक होटल के समीप एक पिकअप लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। वाहन में तीन लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना प्रातः जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) टिहरी गढ़वाल से प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। उप निरीक्षक (SI) श्री सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन नदी में पूरी तरह समा चुका है और सतह पर दिखाई नहीं दे रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पोस्ट ढालवाला से एक अतिरिक्त टीम भी उप निरीक्षक श्री दीपक जोशी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए भेजी गई।

दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से राफ्ट और डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से नदी में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संभावित रूप से लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Pickup Vehicle Falls into River in Teendhara, SDRF Search Operation Underway

Sabse Tez Khabar / Tehri Garhwal

A major road accident was reported on Saturday morning in the Teendhara area of Tehri Garhwal district. Near the Sainik Hotel in Teendhara, a pickup loading vehicle lost control and plunged into the river. It is suspected that three people were on board at the time of the accident.

Upon receiving information from the District Control Room (DCR) Tehri Garhwal, the SDRF team immediately sprang into action. A rescue team led by Sub-Inspector (SI) Mr. Sawar Singh rushed to the spot. On reaching the scene, the team found that the vehicle had completely submerged in the river and was no longer visible on the surface.

Considering the seriousness of the situation, an additional team from Post Dhalwala was dispatched to the location under the leadership of Sub-Inspector Mr. Deepak Joshi.

Both teams are jointly conducting an intensive search operation using rafts and deep-diving equipment. The search for the reportedly missing persons is currently underway.

Authorities are closely monitoring the situation at the site. The exact cause of the accident has not yet been ascertained.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.