सबसे तेज़ खबर / विकासनगर
विकासनगर में 14 फरवरी को धर्म और संस्कृति के संरक्षण को लेकर एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। हिन्दू समाज में आपसी बंधुता, प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “विराट हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा।
यह सम्मेलन शनिवार, 14 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से श्री राम कथा मैदान (दुर्गा मंदिर के निकट), डाकपत्थर मार्ग, विकासनगर में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती जी महाराज (राजगुरू मठ पीठाधीश्वर, काशी) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में निरंजनी सन्यास आश्रम, गंगोत्री धाम की साध्वी रेणुका जी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखण्ड के माननीय प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी समाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
आयोजन श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ समिति, विकासनगर द्वारा किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।सम्मेलन के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की भी व्यवस्था की गई है
Religious and Cultural Fervor to Resonate in Vikasnagar: Grand Hindu Conference on February 14, Shankaracharya Swami Anantanand Saraswati to Attend
Sabse Tez Khabar / Vikasnagar
A grand event focused on the preservation of religion and culture is set to take place in Vikasnagar on February 14. A “Virat Hindu Sammelan” (Grand Hindu Conference) is being organized with the objective of strengthening brotherhood, mutual love, cooperation, and self-respect within Hindu society.
The conference will be held on Saturday, February 14, 2026, from 11:00 AM onwards at Shri Ram Katha Maidan (near Durga Mandir), Dakpathar Road, Vikasnagar. Preparations for the event are underway on a large scale across the region.
The chief guest at the conference will be His Holiness Jagadguru Shankaracharya Swami Anantanand Saraswati Ji Maharaj (Rajguru Math Peethadheeshwar, Kashi). There is noticeable enthusiasm among devotees and organizers regarding his visit.
Sadhvi Renuka Ji from Niranjani Sanyas Ashram, Gangotri Dham, Uttarakhand, will grace the occasion as the guest of honor. The keynote speaker will be Dr. Shailendra Ji, Honorable Prant Pracharak of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS), Uttarakhand, who will share his views on social unity and cultural awareness.
The event is being organized by Shri Ram Katha Gyan Yagya Samiti, Vikasnagar. The committee has appealed to local residents to attend the conference with their families in large numbers and make the event a success.
Prasad (community meal) will be served to devotees after the conclusion of the program.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
