एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन के जिला अध्यक्ष बने मुकेश रमोल: पत्रकारिता के साथ अब भ्रष्टाचार के खिलाफ भी लड़ेंगे सीधी लड़ाई…

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन (ACCP) संगठन ने पांवटा साहिब के वरिष्ठ पत्रकार और दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमोल को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मुकेश रमोल ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से वे पहले भी लगातार भ्रष्टाचार को उजागर करते आए हैं और अब ACCP से जुड़कर उन्हें भ्रष्टाचार के विरुद्ध संगठित रूप से काम करने का अवसर मिला है।मुकेश रमोल ने स्पष्ट किया कि वे संगठन के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरूकता, अपराध नियंत्रण और समाज में पारदर्शिता लाने से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहेंगे। गौरतलब है कि एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन (ACCP) संगठन लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने और आम जनता को जागरूक करने का कार्य करता आ रहा है। संगठन की इस मुहिम में अब पांवटा साहिब से मुकेश रमोल की सक्रिय भूमिका अहम मानी जा रही है।

Mukesh Ramol becomes District President of Anti-Corruption and Crime Prevention: Along with journalism, he will now also fight directly against corruption…

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

The Anti-Corruption and Crime Prevention (ACCP) organization has appointed Mukesh Ramol, a senior journalist from Paonta Sahib and president of the Doon Press Club, as the organization’s district president. This appointment is expected to provide a new impetus to the ongoing campaign against corruption and crime in the region. Upon being appointed district president, Mukesh Ramol stated that he will fulfill the responsibility entrusted to him with complete honesty and integrity. He stated that he has consistently exposed corruption through journalism, and now, by joining ACCP, he has the opportunity to work in an organized manner against corruption. Mukesh Ramol clarified that he will always be ready to advance campaigns related to public awareness against corruption, crime control, and transparency in society through the organization. It is noteworthy that the Anti-Corruption and Crime Prevention (ACCP) organization has long been engaged in raising voices against corruption and raising public awareness. Mukesh Ramol’s active role in this organization’s campaign is now considered crucial.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.