सिरमौर में फरवरी 2026 के लिए वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी…
सबसे तेज खबर/ नाहन
हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में फरवरी 2026 में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर किया है। जानकारी के अनुसार नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 24 फरवरी को निर्धारित की गई हैं, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 और 25 फरवरी को होंगे। वहीं, पांवटा साहिब में पासिंग की तारीखें 11 और 26 फरवरी रखी गई है, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 12 और 27 फरवरी को होंगे। राजगढ़ में पासिंग की तिथि 4 फरवरी को रखी गई है, और इसी दिन ड्राइविंग टेस्ट भी होंगे। शिलाई और कफोटा में 18 फरवरी को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे। संगड़ाह में पासिंग और ड्राइविंग का आयोजन 5 फरवरी को होगा। इसके अलावा सराहां में 13 फरवरी को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आरटीओ सोना चौहान द्वारा दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित तिथियों पर अपने वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने आग्रह किया है।
The schedule for vehicle passing and driving tests in Sirmaur for February 2026 has been released…
Sabse Tez Khabar / Nahan
The Himachal Pradesh Transport Department has released the schedule for vehicle inspections and driving tests in Sirmaur district for February 2026. According to the information, vehicle inspections in Nahan are scheduled for February 6th and 24th, while driving tests will be held on February 7th and 25th. In Paonta Sahib, the inspection dates are February 11th and 26th, with driving tests on February 12th and 27th. In Rajgarh, both inspections and driving tests will be conducted on February 4th. Inspections and driving tests will be held in Shillai and Kafota on February 18th. In Sangrah, both will be conducted on February 5th. Additionally, inspections and driving tests will be held in Sarahan on February 13th. This information was provided by RTO Sona Chauhan. She urged vehicle owners to be present for their vehicle inspections and driving tests on the scheduled dates.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
