रेणुकाजी के ददाहू बाजार में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार पिकअप दुकान में घुसी..

सबसे तेज खबर/ रेणुका जी

रेणुकाजी क्षेत्र के ददाहू बाजार में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। तेज रफ्तार से आ रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के भीतर मौजूद दुकानदार सुरक्षित बच गया, हालांकि दुकान का अधिकांश सामान क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन चालक नशे की हालत में था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ददाहू बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पहले भी तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहे हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

A major accident was averted in Dadahu market of Renukaji; a speeding pickup truck crashed into a shop.

Sabse Tez Khabar / Renuka Ji

A major accident was narrowly averted in the Dadahu market area of Renukaji on Monday. A speeding pickup truck suddenly went out of control and crashed into a shop located on the roadside. The shopkeeper, who was inside the shop at the time of the accident, escaped unharmed, although most of the shop’s goods were damaged. According to eyewitnesses, the pickup truck was traveling at a very high speed, and the driver lost control of the vehicle. Local residents allege that the driver was intoxicated. Upon receiving information about the incident, the police arrived at the scene, seized the vehicle, and initiated necessary legal action against the driver. The accident caused a brief period of chaos in the market. Traders and local residents have demanded that the administration strictly enforce traffic rules in the Dadahu market area, control speeding vehicles, and increase regular police patrols. People say that accidents due to speeding vehicles have occurred in the market area before, but no concrete steps have been taken. The police say that the matter is being investigated, and strict action will be taken against the driver if found guilty.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.