शिमला ओल्ड बस स्टैंड के पास होटल में जोरदार धमाका: गैस सिलेंडर ब्लास्ट, टूरिस्ट घायल…

सबसे तेज खबर/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के गुरुद्वारा साहिब के पास स्थित एक होटल में बीते बुधवार की शाम को अचानक जोरदार धमाका हुआ है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह धमाका ब्यूटेन गैस सिलेंडर में हुआ और इश वजह से युवक को हल्की चोट आई। इस सिलेंडर का इस्तेमाल कैंपिंग गैस सिलेंडर के लिए किया जाता है और इसमें गैस लिकेज की होने की वजह से ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज़ था कि होटल के कमरे की सीलिंग और शीशे टूट गए और फिर खिड़की का कांच लगने से एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि शिमला घूमने आए पर्यटक अपने साथ यह बुटाने गैस सिलेंडर लेकर आए थे, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर कैंपिंग,छोटे स्टोव और चाय-खाना बनाने के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि शिमला घूमने आए पर्यटक अपने साथ यह बुटाने गैस सिलेंडर लेकर आए थे, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर कैंपिंग, छोटे स्टोव और चाय-खाना बनाने के लिए किया जाता है। फिलहाल, मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच की है।

A powerful explosion occurred at a hotel near the Old Bus Stand in Shimla: Gas cylinder blast, tourists injured…

Sabse Tez Khabar / Shimla

A powerful explosion occurred on Wednesday evening at a hotel near the Gurudwara Sahib at the Old Bus Stand in Shimla, the capital of Himachal Pradesh. The incident caused panic in the area. It is reported that a tourist sustained minor injuries. According to reports, the explosion was caused by a butane gas cylinder, resulting in minor injuries to a young man. This type of cylinder is used for camping and the blast occurred due to a gas leak. The explosion was so powerful that the ceiling and windows of the hotel room were shattered, and a young man suffered minor injuries from flying glass. Fortunately, there were no major casualties in the incident. It is believed that the tourists visiting Shimla had brought the butane gas cylinder with them, which is commonly used for camping, small stoves, and cooking. Police and administrative teams have inspected the site.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.