चंद्रेश्वर महादेव क्रिकेट ट्रॉफी का समापन, व्यास टीम रही विजेता, कोटडी उप विजेता

सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर, वेद व्यास मंदिर कोटड़ी ब्यास में पहली चंद्रेश्वर महादेव क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ PTI रिटायर्ड आदरणीय जयप्रकाश जी ओर रुपिंदर जी भूतपूर्व प्रधान ने किया। उन्होंने खेल को आज के युग मे संजीवनी के रूप मे बताया। ये टूर्नामेंट पंचायत लेवल से इस वर्ष शुरू किया गया और सिर्फ लोकल पंचायत की 6 टीमों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट ट्रॉफी का जोरदार आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि समापन समारोह श्री अर्जुन सिंह जी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उनकी अद्भुत प्रतिभा का जश्न मनाया और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बढाया। इस मौके पर एसएस चौधरी इंजीनियर व गवर्नमेंट कॉन्ट्रेटर ने जय शिवा स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम को स्पोर्ट्स किट (लोअर टी-शर्ट ) देकर युवाओं में खेल की भावना को बढ़ावा दिया। नशे से दूर रहने हेतु खेल को अपनाने हेतु एस एस चौधरी ने सभी को प्रेरणा दी। वही शिवा स्पोर्ट्स क्लब ने किट का सहयोग मिलने पर बहुत एस एस चौधरी का धन्यवाद किया। इस मोके पर शिवा स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्यों सहित डी पी इ प्रभात, ड्राइंग मास्टर विजय, रिटायर अध्यापक जयप्रकाश, भूतपूर्व प्रधान रूपेंद्र जी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

The Chandreshwar Mahadev Cricket Trophy concluded, with Vyas team emerging as the winner and Kotdi as the runner-up.

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

On the auspicious occasion of Republic Day, the first Chandreshwar Mahadev Cricket Trophy was inaugurated at the Ved Vyas Temple in Kotri Byas by respected PTI retired officer Jayprakash Ji and former head Rupinder Ji. They described sports as a life-giving force in today’s world. This tournament was started at the panchayat level this year, with only six teams from the local panchayat participating. The cricket trophy was a grand success, and at the closing ceremony, chief guest Mr. Arjun Singh Ji presented awards to the winners, celebrating their remarkable talent and inspiring the youth. On this occasion, SS Chaudhary, an engineer and government contractor, provided sports kits (tracksuits and t-shirts) to the entire team of the Jai Shiva Sports Club, promoting the spirit of sports among the youth. SS Chaudhary encouraged everyone to embrace sports and stay away from drugs. The Shiva Sports Club expressed their sincere gratitude to SS Chaudhary for his support in providing the kits. Present at the event were all the members of the Shiva Sports Club, along with DPE Prabhat, Drawing Master Vijay, retired teacher Jayprakash, former head Rupinder Ji, and other dignitaries.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.