उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति की मासिक बैठक सम्पन्न: सामाजिक सहयोग पर दिया गया जोर..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब की मासिक बैठक मंगलवार को शांति कॉलोनी, देवीनगर पांवटा साहिब में समिति के अध्यक्ष पद्म प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत वंदेमातरम् के साथ की गई। अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।बैठक में समिति ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे धर्म परिवर्तन के मामलों पर चिंता व्यक्त की और इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में किसी भी गरीब एवं असहाय व्यक्ति को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर धर्म परिवर्तन न करे।
समिति पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक पांच जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त मार्च माह में आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रम को इस वर्ष भी पूर्व की भांति हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नत्थी मल वर्मा, उपाध्यक्ष कामेश्वर चौहान, देवेंद्र कुमार चौबे, नवीन शर्मा, बसंत सैनी, पहल सिंह उपाध्याय, गजेंद्र सिंह, राजकिशोर त्यागी, दीनदयाल, कैशियर राजेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पी.एन. गुप्ता, संरक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, महासचिव सुशील कपूर, महिला विंग सह प्रभारी शिवानी वर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष पद्म प्रकाश गर्ग ने सभी सदस्यों का बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया और शांति पाठ के साथ बैठक का समापन किया गया।
Uttar Pradesh Welfare Committee’s monthly meeting concluded: Emphasis placed on social cooperation.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The monthly meeting of the Uttar Pradesh Welfare Committee, Paonta Sahib, was held on Tuesday in a cordial atmosphere at Shanti Colony, Devinagar, Paonta Sahib, under the chairmanship of the committee’s president, Padam Prakash Garg. The meeting began with the singing of Vande Mataram. The chairman welcomed all the members present. During the meeting, the committee expressed concern over the cases of religious conversions taking place in Himachal Pradesh and discussed the matter in detail. The committee decided that all possible assistance would be provided to any poor and helpless person in the area so that no one is forced to convert due to any kind of inducement.
The committee officials informed that five needy families have been assisted so far. In addition, it was decided to celebrate the Holi Milan program, scheduled for March, with the same enthusiasm and grandeur as in previous years. Senior Vice President Nathhi Mal Verma, Vice Presidents Kameshwar Chauhan, Devendra Kumar Chaubey, Naveen Sharma, Basant Saini, Pahal Singh Upadhyay, Gajendra Singh, Rajkishore Tyagi, Deendayal, Treasurer Rajesh Sharma, former President P.N. Gupta, Patron Narendra Kumar Sharma, General Secretary Sushil Kapoor, Women’s Wing Co-in-charge Shivani Verma, and other committee members were present at the meeting. Finally, President Padam Prakash Garg thanked all the members for their attendance and concluded the meeting with a prayer for peace.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
