NSUI को मिला नया नेतृत्व: प्रांजल तोमर बने डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब के इकाई अध्यक्ष..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब नीलम ठाकुर
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला सिरमौर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम नियुक्तियां की गई हैं। इसी कड़ी में राजकीय डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब से जुड़े सक्रिय छात्र नेता प्रांजल तोमर को एनएसयूआई का नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति से की गई। नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सिरमौर मंदीप ठाकुर द्वारा जारी किया गया। नियुक्ति के बाद प्रांजल तोमर ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि “जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी गई है, उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाऊंगा तथा संगठन की मजबूती में अपना पूरा योगदान दूंगा। प्रांजल तोमर की नियुक्ति से कॉलेज स्तर पर छात्र समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त करने की उम्मीद जताई जा रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है।
NSUI gets new leadership: Pranjal Tomar becomes the unit president of Degree College Paonta Sahib.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The National Students’ Union of India (NSUI) Himachal Pradesh has made important appointments to strengthen the organization in Sirmaur district. In this regard, Pranjal Tomar, an active student leader associated with Government Degree College Paonta Sahib, has been appointed as the new unit president of NSUI. This appointment was made with the approval of the NSUI Himachal Pradesh in-charge and the state leadership. The appointment letter was issued by the District President of NSUI Sirmaur, Mandeep Thakur. After his appointment, Pranjal Tomar expressed his gratitude to the organization, saying, “I will fulfill the responsibility entrusted to me with complete dedication and hard work, and will contribute fully to strengthening the organization.” It is hoped that Pranjal Tomar’s appointment will lead to a stronger voice for student issues at the college level and further empower the organization at the grassroots level. There is an atmosphere of enthusiasm among NSUI workers regarding this appointment.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
