15 वर्षों से चल रही रणवीर कोच बस अचानक बंद:मधाना पंचायत के लोग परेशान, RTO नाहन से की शिकायत..

सबसे तेज खबर/ नाहन

जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत मधाना में निजी बस रणवीर कोच के अचानक बंद हो जाने से ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर पंचायत प्रधान किरण ठाकुर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्यामा ठाकुर तथा चन्द्रपाल ठाकुर की अगुवाई में लगभग 30 ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को RTO कार्यालय नाहन पहुंचा और अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15–16 वर्षों से संचालित रणवीर कोच बस को अचानक बंद कर दिया गया है, जिससे पंचायत के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि यह बस पंचायत प्रधान की NOC के बिना ही बंद की गई है। RTO नाहन ने ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने रणवीर कोच बस के मालिक को RTO कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। RTO ने स्पष्ट किया कि जब तक बस मालिक से बातचीत नहीं होती, तब तक किसी अन्य निजी बस को उस रूट पर चलाने की अनुमति दी जाएगी। ग्रामीणों ने RTO प्रशासन पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

The Ranveer Coach bus service, which had been running for 15 years, suddenly stopped: People of Madhana Panchayat are troubled and have filed a complaint with the RTO Nahan.

Sabse Tez Khabar / Nahan

Residents of Madhana Gram Panchayat in Sirmaur district are expressing strong resentment over the sudden discontinuation of the private bus service, Ranveer Coach. A delegation of approximately 30 villagers, led by Panchayat head Kiran Thakur, Mahila Morcha president Shyama Thakur, and Chandrapal Thakur, reached the RTO office in Nahan on Monday to apprise officials of their problem. The villagers stated that the Ranveer Coach bus, which had been operating for the past 15-16 years, has been suddenly stopped, causing significant difficulties for the people of the panchayat in their daily commute. The delegation alleged that the bus service was discontinued without the Panchayat head’s No Objection Certificate (NOC). The RTO of Nahan listened attentively to the villagers’ concerns and assured them that the problem would be resolved soon. He also instructed the owner of the Ranveer Coach bus to appear at the RTO office. The RTO clarified that until a discussion is held with the bus owner, no other private bus will be permitted to operate on that route. The villagers expressed their faith in the RTO administration and hoped that their problem would be resolved as soon as possible.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.