सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़ -मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली में पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर आईटीबीपी गेट के पास पोल और पैरापिट से टकरा गई। हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक 5 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
