रोजगार कार्यालय नाहन में 14 जनवरी को होगा कैम्पस इंटरव्यू…
सबसे तेज खबर / नाहन
जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल तारपीन प्रोडक्टस प्रा0लि0 कालाअंब, सिरमौर में 14 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएगें। इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 14 जनवरी, 2025 को रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएगें। उन्होंने बताया कि हिमाचल तारपीन प्रोडक्टस प्रा0 लि0 में 6 पद क्यूए/क्यूसी, 5 पद केमिस्ट/ऑपरेटर/हेल्पर तथा 3 पद बॉयलर अटेंडेंट के भरे जाएगे जिसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, बी.एससी तथा एम.एससी रखी गई है। न्यूनतम वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे आवश्यक दस्तावेज जिसमें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित रोजगार कार्यालय नाहन में कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 98050 22389 पर भी संपर्क कर सकते है।
A campus interview will be held at the Employment Office in Nahan on January 14th.
Sabse Tez Khabar / Nahan
District Employment Officer Devinder Kumar informed that 14 vacancies at Himachal Turpentine Products Pvt. Ltd., Kala Amb, Sirmaur, will be filled through the employment exchange. Campus interviews for these positions will be held on January 14, 2025, at the Nahan Employment Office. He further stated that Himachal Turpentine Products Pvt. Ltd. has 6 vacancies for QA/QC, 5 for Chemist/Operator/Helper, and 3 for Boiler Attendant. The minimum age requirement is 18 to 40 years, and the educational qualifications include 10th, 12th, Graduation, B.Sc., and M.Sc. The minimum wage will be paid as per the government’s minimum wage act. Interested candidates can participate in the campus interview on January 14th at 10:30 AM at the Nahan Employment Office, bringing necessary documents including educational certificates, Aadhaar card, Himachal Pradesh domicile certificate, and two passport-size photographs. For more information, please contact 98050 22389.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
