Shillai: सनातन संस्कृति के मूल्यों पर केंद्रित रहा ढाड़स का हिंदू सम्मेलन…
सबसे तेज खबर/ शिलाई (नीलम ठाकुर)
सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बांदली के अंतर्गत ग्राम ढाड़स में हिंदू सम्मेलन का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रताप साम्याल रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को अपने गौरवशाली अतीत के प्रति सजग एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।सम्मेलन में ग्राम ढाड़स सहित आसपास के गांवों से लगभग 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ एकल विद्यालय ढाड़स के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी स्वागत गीत से हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहादुर सिंह शास्त्री ने श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म शाश्वत एवं सार्वकालिक है।
उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम्” को सनातन संस्कृति का मूल आधार बताते हुए समाज को इसी भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में पधारे सभी अतिथियों का ग्रामवासियों द्वारा स्नेहपूर्वक एवं सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। ग्रामवासियों की ओर से स्वयंसेवक तपेन्द्र ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन नारायण ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का सम्मेलन में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। यह हिंदू सम्मेलन सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, इंद्र सिंह, बच्चन सिंह, दीवान सिंह, रतन सिंह, दीपो देवी, तारा देवी, निशा देवी, गुलाबी देवी, मेंहदी देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। इससे पूर्व ग्रामवासियों ने सभी आगंतुकों का जोरदार स्वागत किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को गांव में करवाने का आग्रह किया।
Shillai: The Hindu conference in Dhadras focused on the values of Sanatan culture…
Sabse Tez Khabar / Shillai
A successful and inspiring Hindu conference was organized in Dhadhas village, under the Bandli Gram Panchayat of Shillai subdivision in Sirmaur district. The main speaker at the conference was Pratap Samyal of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS). In his address, he elaborated on the five principles of transformation advocated by the RSS and urged the community to be aware of and proud of its glorious past. Approximately 200 people from Dhadhas village and surrounding areas participated enthusiastically in the conference. The program began with a captivating welcome song presented by the students of Ekal Vidyalaya Dhadhas, which deeply moved the audience. The chief guest, Bahadur Singh Shastri, highlighted the importance of the Shrimad Bhagavad Gita and stated that Sanatan Dharma is eternal and timeless.
He described “Vasudhaiva Kutumbakam” (the world is one family) as the fundamental principle of Sanatan culture and inspired the community to move forward with this spirit. All the guests attending the conference were warmly and respectfully welcomed by the villagers. Volunteer Tapendra skillfully conducted the program on behalf of the villagers. At the conclusion of the program, retired Captain Narayan of the Indian Army expressed his gratitude to all the guests and the assembled gathering for their participation in the conference. This Hindu conference proved to be an important initiative in strengthening social awareness, cultural consciousness, and nationalistic sentiment. Many villagers, including Joginder Singh, Inder Singh, Bachan Singh, Diwan Singh, Ratan Singh, Deepo Devi, Tara Devi, Nisha Devi, Gulabi Devi, and Mehendi Devi, were present on this occasion. Earlier, the villagers had given a warm welcome to all the visitors and requested that similar events be held in the village in the future.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
