शहीद कमल कांत मेमोरियल विद्यालय कोटडी व्यास की मनीषा करेगी हैंडबॉल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व, चितोड़गढ़ मे दिखाएगी अपनी प्रतिभा

सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब की पंचायत कोटडी व्यास के शहीद कमल कांत मेमोरियल विद्यालय कोटडी व्यास की मनीषा को 69th स्कूल गेम फेडरेशन आफ इंडिया अंडर-14 गर्ल्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश का हैंडबॉल में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है।मनीषा ने उना में संपन्न हुई प्रतियोगिता में सिरमौर कप्तान का दायित्व संभालते हुए टीम को सेमी फाइनल तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता सर्वजीत कौर और दीप कुमार ने खुशी व्यक्त की है। मनीषा 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक मोरसिंगी बिलासपुर में खेल की बारिकिया नेशनल कैंप में सीखेगी और 5 से 10 जनवरी को चितोड़गढ़ राजस्थान में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस उपलब्धि पर जिला सिरमौर में खुशी का माहौल है। स्कूल मनेजमेंट कमेटी, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, स्कूल स्टॉफ और ग्रामीणों ने मनीषा और उनके माता-पिता को बधाई दी है। प्रिंसिपल रघुबीर तोमर, चतर चौहान, शशि गुप्ता, उर्मिला शर्मा, किरण कपूर, ज्योति, ओमप्रकाश, राकेश बलदेव, व किरण चौहान, लता, स्कूल मनेजमेंट कमेटी प्रधान और पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, मान सिंह सदस्य, मुलख राज, राज कुमार, इसराना बेगम, सुमन पवन कुमार ने मनीषा को बधाई व कोच धर्मेंद्र चौधरी को विशेष बधाई दी है।मनीषा बहुत ही शांत स्वभाव की व बहुत ही मेहनती खिलाडी है ओर पिछले कई वर्षो से ग्राउंड मे कोच के मार्गदर्शन मे मेहनत कर रही थी जिसका फल उसे नेशनल गेम्स मे सिलेक्शन से मिला।

Manisha from Shaheed Kamal Kant Memorial School, Kotdi Vyas, will represent Himachal Pradesh in handball and showcase her talent in Chittorgarh.

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

Manisha, a student of Shaheed Kamal Kant Memorial School in Kotdi Vyas, Paonta Sahib, has been selected to represent Himachal Pradesh in handball at the 69th School Games Federation of India Under-14 Girls Games. Manisha, who captained the Sirmaur team in the competition held in Una, played a crucial role in leading her team to the semi-finals. Her parents, Sarvjeet Kaur and Deep Kumar, have expressed their joy at her achievement. Manisha will learn advanced handball techniques at a national camp in Morsingi, Bilaspur, from December 27th to January 2nd, 2026, and will then represent Himachal Pradesh in Chittorgarh, Rajasthan, from January 5th to 10th.

There is an atmosphere of joy in Sirmaur district over this achievement. The school management committee, Panchayat head Suresh Kumar, school staff, and villagers have congratulated Manisha and her parents. Principal Raghubir Tomar, Chatar Chauhan, Shashi Gupta, Urmila Sharma, Kiran Kapoor, Jyoti, Omprakash, Rakesh Baldev, Kiran Chauhan, Lata, the head of the school management committee, Panchayat head Suresh Kumar, members Man Singh, Mulkh Raj, Raj Kumar, Israna Begum, and Suman Pawan Kumar congratulated Manisha and extended special congratulations to her coach, Dharmendra Chaudhary. Manisha is a very calm and hardworking player and had been training diligently under her coach’s guidance for several years, which has now paid off with her selection for the National Games.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.