पिता के 80 वें जन्मदिन पर समाजसेवी प्रदीप चौहान ने111 कन्याओं को की शिक्षण सामग्री वितरित…
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
पांवटा साहिब क्षेत्र में समाज सेवा के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप चौहान एक बार फिर मानवता की मिसाल बने हैं। अपने पिता के 80 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने अपनी पंचायत के स्कूल मे 111 कन्याओं को कॉपी और पेंसिल वितरित कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।गौरतलब है कि इससे पूर्व भी प्रदीप चौहान ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को पेन और पेंसिल वितरित कर शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया था। उनका मानना है कि खुशियों के अवसर समाज के कमजोर वर्ग के साथ साझा करने से ही सार्थक होते हैं।
प्रदीप चौहान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करते रहे हैं, बल्कि वे हमेशा गरीब, मजदूर और श्रमिक वर्ग के साथ मजबूती से खड़े नजर आए हैं। वे लगातार ट्रैक्टर चालकों की आवाज बनते रहे हैं और उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते आए हैं। हाल ही में एक निजी फैक्ट्री द्वारा महिलाओं को अचानक काम से बाहर करने के मामले में भी प्रदीप चौहान ने पीड़ित महिलाओं की आवाज बनते हुए उन्हें एसडीएम पांवटा साहिब तक पहुंचाया, जिससे प्रशासन के समक्ष उनकी समस्याएं रखी जा सकें। समाज के हर वर्ग के लिए संघर्ष करने वाले प्रदीप चौहान आज क्षेत्र में समर्पित समाज सेवक के रूप में एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
On his father’s 80th birthday, social worker Pradeep Chauhan distributed educational materials to 111 girls.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Pradeep Chauhan, known for his social service in the Paonta Sahib region, has once again set an example of humanity. On the occasion of his father’s 80th birthday, he distributed notebooks and pencils to 111 girls at the school in his village, sending a positive message to society. It is worth noting that Pradeep Chauhan had previously distributed pens and pencils to students at the school on his daughter’s birthday, thus promoting education. He believes that occasions of joy are truly meaningful only when shared with the underprivileged sections of society.
Pradeep Chauhan has not only contributed to the field of education, but he has also consistently stood firmly with the poor, laborers, and the working class. He has continuously championed the cause of tractor drivers and fought for the rights of workers employed in industries. Recently, in a case where a private factory suddenly terminated the employment of several women, Pradeep Chauhan became their voice, taking their concerns to the Sub-Divisional Magistrate (SDM) of Paonta Sahib so that their problems could be brought to the attention of the administration. Pradeep Chauhan, who fights for every section of society, has today become an inspiration in the region as a dedicated social worker.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
