घने कोहरे का अलर्ट: पांवटा साहिब में एसडीएम ने जारी की जनहित सलाह: अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील…

सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब

भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में प्रातःकाल एवं सुबह के समय घने कोहरे (Dense Fog) की स्थिति उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, बिहार एवं झारखंड में 18 से 20 दिसंबर तक तथा पूर्वोत्तर भारत में 18 से 22 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे दृश्यता में भारी कमी आ सकती है। इसको लेकर उप-मण्डल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने जनहित परामर्श जारी करते हुए पांवटा साहिब उप-मण्डल क्षेत्र के सभी नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। एसडीएम ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वाहन चालक प्रातः एवं तड़के के समय अनावश्यक यात्रा से बचें।

अत्यावश्यक स्थिति में यात्रा करते समय वाहन धीमी गति से चलाएं, हेडलाइट व फॉग लाइट का प्रयोग करें तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखें। राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर, विशेषकर भारी वाहनों के चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, परिवहन सेवाओं तथा औद्योगिक इकाइयों से भी अपने स्तर पर आवश्यक सावधानियां और समय-प्रबंधन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही बुजुर्गों, बच्चों एवं रोगग्रस्त व्यक्तियों को ठंड व कोहरे से बचाव हेतु विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एसडीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन तंत्र से तुरंत संपर्क किया जाए। प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों से बचने तथा मौसम संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए केवल अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Dense fog alert: SDM of Paonta Sahib issues public advisory: Appeals to avoid unnecessary travel…

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

According to information received from the India Meteorological Department, there is a strong possibility of dense fog in the morning and early hours of the day in the coming days. Dense fog is particularly likely in Himachal Pradesh, Bihar, and Jharkhand from December 18th to 20th, and in Northeast India from December 18th to 22nd, which could significantly reduce visibility. In light of this, Sub-Divisional Magistrate Paonta Sahib, Gunjit Singh Cheema, has issued a public advisory urging all citizens of the Paonta Sahib sub-division to exercise caution. The एसडीएम (Sub-Divisional Magistrate) has requested that drivers avoid unnecessary travel during the early morning and morning hours.

In case of essential travel during these conditions, drive slowly, use headlights and fog lights, and maintain a safe distance. Drivers on national and state highways, especially those operating heavy vehicles, have been advised to exercise extra caution. School managements, transport services, and industrial units have also been urged to take necessary precautions and ensure proper time management. Elderly people, children, and those with health conditions have been advised to take special precautions to protect themselves from the cold and fog. The Sub-Divisional Magistrate (SDM) stated that in any emergency, the local administration and disaster management system should be contacted immediately. The administration is continuously monitoring the situation. He appealed to citizens to avoid spreading rumors and to rely only on authorized sources for weather updates.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.