शिलाई कॉलेज में भव्य सड़क सुरक्षा रैली: 100 छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश..
सबसे तेज खबर / शिलाई
राजकीय महाविद्यालय शिलाई में आज “सड़क सुरक्षा ज़िम्मेदारी, जागरूकता और एक्शन” विषय पर एक भव्य सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जे. आर. कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह कार्यक्रम रोड सेफ्टी क्लब के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें कन्वीनर डॉ. संसार चन्द्र, प्रो. राम लाल और प्रो. रीना देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। NSS कोऑर्डिनेटर प्रो. यशपाल ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। लगभग 100 NSS स्वयंसेवकों, NCC कैडेट्स और Rovers and Rangers के रोवर्स ने रैली में भाग लिया।
प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट–सीट बेल्ट का उपयोग, नशामुक्त ड्राइविंग और जिम्मेदार यातायात व्यवहार के संदेश प्रभावी रूप से दिए गए। रैली अनुशासित मार्च के साथ आगे बढ़ी और राहगीरों से सुरक्षित यातायात अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय परिसर में हुआ, जहां प्राचार्य डॉ. कश्यप ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सड़क सुरक्षा रैली ने क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने का सशक्त संदेश दिया और छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने इसे विशेष रूप से सफल बनाया।
Grand road safety rally at Shilayi College: 100 students spread awareness message.
Sabse Tez Khabar / Shillai
A grand road safety awareness rally was organized today at Government College Shillai on the theme of “Road Safety: Responsibility, Awareness, and Action.” The rally was flagged off by the college principal, Dr. J. R. Kashyap. The event was conducted under the guidance of the Road Safety Club, with Conveners Dr. Sansar Chand, Prof. Ram Lal, and Prof. Reena Devi playing key roles. NSS Coordinator Prof. Yashpal also actively participated in the program and made a significant contribution to its success. Approximately 100 NSS volunteers, NCC cadets, and Rovers and Rangers participated in the rally.
The participants, carrying banners and posters, marched through the city’s main thoroughfares, raising awareness about road safety among the public. The rally effectively conveyed messages about following traffic rules, using helmets and seat belts, avoiding drunk driving, and practicing responsible traffic behavior. The rally proceeded in a disciplined manner, urging passersby to adopt safe traffic practices. The event concluded at the college campus, where Principal Dr. Kashyap commended all the participants, stating that such efforts are crucial in making society safer. The road safety rally delivered a powerful message of awareness in the region, and the active participation of the students made it particularly successful.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
