रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म “The Love Trust” की शूटिंग होगी देहरादून, विकासनगर और पांवटा साहिब में….
सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियाँ एक बार फिर फिल्ममेकर्स की पसंदीदा लोकेशन बन रही हैं। इसी कड़ी में रोमांटिक थ्रिलर की नई फ़िल्म “The Love Trust” की शूटिंग जल्द ही देहरादून, विकासनगर और हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र में शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह फ़िल्म राइटर–डायरेक्टर विक्की खराट द्वारा निर्देशित की जा रही है। फ़िल्म के प्रोड्यूसर संतोष के. राय, डीओ पी जितेंद्र आचरेकर, म्यूज़िक डायरेक्टर जनक ठाकुर, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नीरज के. शर्मा और श्री पांवटा साहिब के श्री भगानी साहब जी के निवासी दुर्गा सिंह इस फिल्म में बतौर लाइन प्रोड्यूसर मौजूद रहेंगे।
फ़िल्म का निर्माण Pink Apple Films Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा है। प्रोडक्शन टीम ने देहरादून और विकासनगर की कई खूबसूरत लोकेशनों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के श्री पोंटा साहिब क्षेत्र को शूटिंग के लिए फाइनल कर लिया है।फ़िल्म में स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देते हुए विकासनगर से लोकल कोऑर्डिनेटर – मनीष चौहान और पोंटा साहिब से एक बार फिर अक्षय गिल बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रहे है। स्थानीय कलाकारों के लिए यह एक बड़ा मौका है।क्षेत्र में फिल्म मेकिंग के विस्तार का संकेत माना जा रहा है।
The romantic thriller film “The Love Trust” will be shot in Dehradun, Vikasnagar, and Paonta Sahib…
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The beautiful valleys of Uttarakhand are once again becoming a favorite location for filmmakers. In this vein, shooting for the new romantic thriller “The Love Trust” is set to begin soon in Dehradun, Vikasnagar, and the Paonta Sahib region of Himachal Pradesh. According to reports, the film is being directed by writer-director Vicky Kharat. The film’s producer is Santosh K. Rai, the Director of Photography is Jitendra Achrekar, the music director is Janak Thakur, the executive producer is Neeraj K. Sharma, and Durga Singh, a resident of Shri Bhangani Sahib Ji in Paonta Sahib, will be serving as the line producer.
The film is being produced by Pink Apple Films Pvt. Ltd. The production team has finalized several beautiful locations in Dehradun and Vikasnagar, as well as the Paonta Sahib region of Himachal Pradesh, for shooting. The film is promoting local talent, with Manish Chauhan from Vikasnagar serving as the local coordinator, and Akshay Gill from Paonta Sahib preparing for his return to the big screen. This is a great opportunity for local artists and is being seen as a sign of the expanding film industry in the region.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
