पांवटा साहिब में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग का शुभारंभ: 15 टीमें मैदान में उतरीं…
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
पांवटा साहिब स्थित द स्कॉलर होम परिसर में शुक्रवार को खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएसपी प्रवीण कुमार (6th IRBn, धौलाकुआं बटालियन) द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ हॉनर के रूप में द स्कॉलर होम के फिजिकल डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. कुलदीप सिंह बतान उपस्थित रहे। लीग का आगाज़ सीनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबले केबी क्लब बनाम यूके रॉयल्स से हुआ। इस वर्ष की रग्बी लीग में कुल 15 टीमों ने भाग लिया है, जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति बढ़ती रुचि साफ दिखाई देती है।
मुख्य अतिथि डीएसपी प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश में रग्बी को स्पोर्ट्स कोटे में शामिल करने के लिए संगठन द्वारा युवा कांग्रेस नेता मुहम्मद शाहनवाज, खेल विभाग व सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन के अध्यक्ष डॉ. विकास शूद, सचिव विशाल शूद, तथा युवा कांग्रेस नेता मुहम्मद शाहनवाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और गेस्ट ऑफ हॉनर ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
Khelo India Asmita Rugby League launched in Paonta Sahib: 15 teams took to the field…
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The Khelo India Asmita Rugby League was grandly inaugurated on Friday at The Scholar Home premises in Paonta Sahib. The competition was inaugurated by DSP Praveen Kumar (6th IRBn, Dhaulakuan Battalion), while Dr. Kuldeep Singh Batan, Head of the Physical Education Department at The Scholar Home, was present as the Guest of Honor. The league kicked off with an exciting match in the senior category between KB Club and UK Royals. A total of 15 teams are participating in this year’s rugby league, clearly demonstrating the growing interest in the sport in the region.
Chief Guest DSP Praveen Kumar addressed the players, urging them to stay away from drugs, maintain discipline, and work with unwavering dedication towards their goals. During the event, the organization expressed its sincere gratitude to Youth Congress leader Muhammad Shahnawaz, the Sports Department, and the government for including rugby in the sports quota in Himachal Pradesh. Present on the occasion were Himachal Pradesh Rugby Association President Dr. Vikas Shood, Secretary Vishal Shood, Youth Congress leader Muhammad Shahnawaz, and several other dignitaries. The Chief Guest and Guest of Honor congratulated the organizers on the successful event.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
