सालवाला के दोनों स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन.. मुख्य अतिथि रहे मनीष तोमर

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर )

गवर्नमेंट हाई स्कूल सालवाला तथा गवर्नमेंट प्राइमरी सेंटर स्कूल सालवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष तोमर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत प्रधान प्रेम सिंह और समाजसेवी प्रदीप चौहान ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत किया तथा दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन जीत लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें वर्षभर की उपलब्धियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा विद्यालय की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम—भांगड़ा, पंजाबी, हिंदी, गिद्दा और पहाड़ी नाटी—ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया और वातावरण में उत्साह भर दिया।

मुख्य अतिथि मनीष तोमर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा एवं खेल दोनों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करने की अपील की। अंत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में धर्मवीर तोमर, ललित तोमर, अजय शर्मा सहित समस्त स्कूल स्टाफ और SMC के पदाधिकारी मौजूद रहे।

A grand annual prize distribution ceremony was held at both schools in Salwala. Manish Tomar was the chief guest.

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

A grand annual prize distribution ceremony was organized at Government High School Salwala and Government Primary Center School Salwala. Social worker Manish Tomar was present as the chief guest, while Panchayat head Prem Singh and social worker Pradeep Chauhan attended as special guests. The school staff warmly welcomed the chief guest and special guests, and the ceremony began with the lighting of the lamp. Following this, a welcome song presented by the students captivated everyone. Principal Gyan Singh presented the annual report, which provided a detailed account of the year’s achievements, the students who performed exceptionally well, and the school’s activities. The cultural program presented by the children—including Bhangra, Punjabi, Hindi, Giddha, and Pahari Nati dances—greatly impressed the audience and filled the atmosphere with enthusiasm.

Chief Guest Manish Tomar, in his address, motivated the students to excel in both education and sports. He appealed to the children to stay away from social evils like drug abuse and to bring glory to their parents and teachers. Finally, the chief guest and other dignitaries distributed prizes to the meritorious students. Dharmveer Tomar, Lalit Tomar, Ajay Sharma, along with the entire school staff and SMC members, were present at the event.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.