पांवटा साहिब मे होंगे खेलो इंडिया रगबी अस्मिता लीग महामुकाबले…., द स्कॉलर होम पांवटा में होंगे मैच
सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब
रगबी संगठन हिमाचल प्रदेश के तत्वाहन में खेलो इंडिया अस्मिता लीग पांवटा साहिब के द स्कॉलर होम में 7 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता मे एसपी श्री प्रवीण कुमार बटालियन ओपनिंग चीफ गेस्ट होंगे व द स्कॉलर होम के फिजिकल डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ कुलदीप सिंह बतान गेस्ट ऑफ हॉनर होंगे। वही क्लोज़िंग सेरेमनी मे चीफ गेस्ट श्रीमति नसीमा बेगम डायरेक्टर हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई होंगे व गेस्ट ऑफ हॉनर डायरेक्ट द स्कॉलर होम श्री मति गुरमीत कौर नारंग होंगे। इस प्रतियोगिता में अंडर- 15 अंडर -18 व सीनियर गर्ल्स वर्ग के महा मुकाबले होंगे।
यह जानकारी स्टेट टेक्निकल कमेटी के सदस्य व सचिव सिरमौर एसोसिएशन सुधीर कुमार व टेक्निकल कमेटी सदस्य धर्मेंद्र चौधरी ने दी। इस प्रतियोगिता में अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश रगबी संगठन के प्रेजिडेंट डॉ विकास शूद व सचिव श्री विशाल सरिन व सिरमौर रगबी एसोसिएशन के प्रेजिडेंट वसीम अहमद व ट्रेजरार कुलदीप चौधरी व सभी अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता को करवाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर चुके हैं। प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकंड, थर्ड रहने वाली टीमों को ट्रॉफी मेडल व ट्रॉफी मेडल व मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था रगबी संगठन ने की है। प्रतियोगिता सुबह ओपनिंग के बाद शुरू कर दी जाएगी।
The Khelo India Rugby Asmita League grand matches will be held in Paonta Sahib…. The matches will take place at The Scholar Home, Paonta.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The Khelo India Asmita League, organized under the aegis of the Rugby Association of Himachal Pradesh, will be held at The Scholar Home in Paonta Sahib on December 7th. SP Praveen Kumar will be the Chief Guest for the opening ceremony, and Dr. Kuldeep Singh Batan, HOD of the Physical Education Department at The Scholar Home, will be the Guest of Honor. For the closing ceremony, Mrs. Naseema Begum, Director of Himachal Pradesh Civil Supplies, will be the Chief Guest, and Mrs. Gurmeet Kaur Narang, Director of The Scholar Home, will be the Guest of Honor. The competition will feature matches in the Under-15, Under-18, and Senior Girls categories.
This information was provided by Sudhir Kumar, member and secretary of the State Technical Committee and Sirmaur Association, and Dharmendra Chaudhary, member of the Technical Committee. Players from other states will also participate in this competition. Dr. Vikas Shood, President of the Himachal Pradesh Rugby Organization, and Secretary Mr. Vishal Sarin, along with Waseem Ahmed, President of the Sirmaur Rugby Association, Treasurer Kuldeep Chaudhary, and all the officials, stated that all preparations for conducting this competition have been completed. The teams securing first, second, and third positions in the competition will be awarded trophies, medals, and merit certificates. The rugby organization has made arrangements for the players’ accommodation and meals. The competition will begin after the opening ceremony in the morning.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
