अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर NSS का स्वच्छता अभियान…
सबसे तेज खबर/शिलाई
राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एक और दो ने आज अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर एकदिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. आर. कश्यप के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारियों रंजना चौहान और यशपाल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।स्वच्छता को समर्पित इस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पूरे महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। छात्रों ने परिसर में इधर-उधर फैला पॉलिथीन एवं कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में NSS के कुल 40 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। महाविद्यालय प्रशासन ने स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे अभियानों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
NSS cleanliness campaign at Government College Shilayi on International Volunteer Day…
Sabse Tez Khabar / Shillai
The National Service Scheme (NSS) Units One and Two of Government College Shilayi organized a one-day cleanliness camp today on the occasion of International Volunteer Day. The program was conducted under the guidance of the college principal, Dr. J.R. Kashyap, and led by program officers Ranjana Chauhan and Yashpal Sharma. During this camp dedicated to cleanliness, the volunteers carried out a cleaning drive throughout the college campus. The students collected polythene and garbage scattered around the campus, spreading the message of cleanliness. A total of 40 NSS volunteers enthusiastically participated in the program and also pledged to protect the environment. The college administration appreciated the efforts of the volunteers and described such campaigns as inspiring for society.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
