शिलाई कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह: छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा…

सबसे तेज खबर/ शिलाई

राजकीय महाविद्यालय शिलाई में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रोड सेफ़्टी क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. आर. कश्यप के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने छात्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए क्लब के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने सड़क सुरक्षा विषय ज़िम्मेदारी, जागरूकता और कार्रवाई पर अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग में अंकाक्षा (बी.एससी.–2) प्रथम, अंजू बाला (बी.ए.–3) द्वितीय और कशिश चौहान (बी.ए.–1) तृतीय रहीं।

स्लोगन राइटिंग में कशिश चौहान (बी.ए.–1) प्रथम, आरती पोज़्टा (बी.ए.–2) द्वितीय और पूजा (बी.ए.–3) तृतीय स्थान पर रहीं। तो वही निबंध लेखन में निखिल (बी.एससी.–2) ने प्रथम, काजल (बी.ए.–2) ने द्वितीय और ज्योतिका चौहान (बी.ए.–2) तथा प्रगति (बी.एससी.–2) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संसार चंद (संयोजक) एवं प्रो. रीना देवी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो.आत्मा राम ठाकुर, प्रो. विद्या वर्मा और डॉ. मनीषा सिंह शामिल रहीं।

Road Safety Week at Shilayi College: Students showcase their creative talent…

Sabse Tez Khabar / Shillai

As part of Road Safety Week, the Road Safety Club at Government College Shillai organized poster making, slogan writing, and essay writing competitions. The event was held under the guidance of the college principal, Dr. J.R. Kashyap, who commended the club’s efforts to raise road safety awareness among the students. In the competitions, students showcased their creativity on the theme of road safety, focusing on responsibility, awareness, and action. In the poster making competition, Akanksha (B.Sc.-2) secured first place, Anju Bala (B.A.-3) came second, and Kashish Chauhan (B.A.-1) secured third place.

In the slogan writing competition, Kashish Chauhan (B.A.-1) secured the first position, Aarti Pozta (B.A.-2) the second, and Pooja (B.A.-3) the third. In the essay writing competition, Nikhil (B.Sc.-2) came first, Kajal (B.A.-2) second, and Jyotika Chauhan (B.A.-2) and Pragati (B.Sc.-2) jointly secured the third position. The program was successfully conducted by Dr. Sansar Chand (Coordinator) and Prof. Reena Devi. The judging panel included Prof. Atma Ram Thakur, Prof. Vidya Verma, and Dr. Manisha Singh.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.