श्रद्धा संस्था द्वारा किशनपुरा मैनकाइंड फार्मा यूनिट-1 कंपनी में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित…

सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब

श्रद्धा संस्था द्वारा पांवटा साहिब के किशनपुरा मैनकाइंड फार्मा यूनिट-1 कंपनी मे विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्रद्धा संस्था के परियोजना प्रबंधक अजय सिंह ने की। जिसमें एचआईवी के बारे में सभी को जानकारी दी और इससे होने वाली परिणामों के बारे में अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने बताया कि हम सब मिलकर एचआईवी प्रभावित के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म कर सकते है। इसके बाद मुख्य अतिथि नई दिशा केंद्र परामर्शदाता सिविल अस्पताल पांवटा साहिब दलीप शर्मा जी द्वारा सभी प्रवासी और कंपनी के लोगो को एड्स के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें 150 से अधिक लोगो नेभाग लिया। इस कार्यक्रम मे कंपनी के ए.जी.म. मानव संसाधन नवीन कुमार शर्मा, नई दिशा केंद्र परामर्शदाता सिविल अस्पताल पांवटा साहिब दलीप शर्मा, अजय सिंह परियोजना प्रबंधक श्रद्धा औऱ उनका स्टाफ और कंपनी स्टाफ मौजूद रहा।

Shraddha organization organized an awareness program at Kishanpura Mankind Pharma Unit-1 company to mark World AIDS Day…

Sabse Tez khabar / Paonta Sahib

The Shradha organization organized an awareness program at the Kishanpura Mankind Pharma Unit-1 company in Paonta Sahib to commemorate World AIDS Day. The meeting was chaired by Ajay Singh, Project Manager of the Shradha organization. He provided information about HIV and its consequences to all attendees. He then emphasized that together, we can eliminate discrimination against people affected by HIV. Following this, the chief guest, Mr. Dalip Sharma, Counselor at the Nai Disha Center, Civil Hospital Paonta Sahib, further raised awareness about AIDS among all the migrant workers and company employees. More than 150 people participated in the program. Those present at the event included Mr. Naveen Kumar Sharma, AGM Human Resources of the company, Mr. Dalip Sharma, Counselor at the Nai Disha Center, Civil Hospital Paonta Sahib, Ajay Singh, Project Manager of Shradha, his staff, and company staff.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.