पीएम श्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वर्ल्ड एड्स डे जागरूकता कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित…
सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब
पीएम श्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विश्व एड्स दिवस जागरूकता कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एड्स जागरूकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा वर्ल्ड एड्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने सामाजिक व पर्यावरणीय सरोकारों पर प्रभावशाली विचार रखे।
डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रसिद्ध वक्ताओं के भाषणों को प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। वहीं चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े प्रभावशाली संदेश दिए। सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन जजों द्वारा निष्पक्षता से किया गया। विद्यालय ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने की घोषणा की और सभी छात्रों के प्रयासों की सराहना की। अंत में विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में नियमित भागीदारी करने व समाज के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस प्रकार वर्ल्ड एड्स डे जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
A World AIDS Day awareness program was organized with enthusiasm at PM Shri Government Senior Secondary School…
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
World AIDS Day awareness program was celebrated with great enthusiasm and joy at PM Shri Chhatra Government Senior Secondary School. The main objective of the program was to develop awareness among students about AIDS, as well as sensitivity towards topics such as environmental protection, cleanliness, and social responsibility. The program began with the school principal highlighting the importance of World AIDS Day. He inspired the students to become responsible citizens and contribute positively to society. Various competitions were organized at the school on this occasion. In the speech competition, students presented impactful ideas on social and environmental issues.
In the declamation competition, participants enhanced the program’s enthusiasm by presenting speeches of famous orators in an impressive style. Meanwhile, in the drawing and slogan writing competitions, students conveyed powerful messages related to cleanliness, environmental protection, and social responsibility through their creativity. All competitions were judged fairly by the judges. The school announced that it would honor the winning participants and appreciated the efforts of all the students. Finally, the school staff encouraged the students to participate regularly in such programs and to remain socially conscious. Thus, the World AIDS Day awareness program was successfully concluded and proved to be inspiring for the students.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
