सिरमौर जिले के प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तरह मिल रही सुविधाएं…
सबसे तेज खबर / नाहन
सिरमौर जिला की प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं मिल रहीं हैं। विशेष बात यह है कि ये सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क हैं। इसके लिए स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ लोग सहयोग कर रहे हैं। इन लोगों ने स्कूल को गोद लिया है।स्कूल को सर्वाधिक सहयोग टैथीज हिमालया रिजॉर्ट के मालिक संजीव डोगरा दे रहे हैं। उन्होंने स्कूल को गोद लेने के बाद लेखन सामग्री, शैक्षणिक भ्रमण के दौरान भोजन, स्वच्छ पानी, आर्गेनिक सेब, भोजन सामग्री और डिजिटल प्रिंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। शिक्षक भी अपने स्तर पर समाजसेवियों की मदद से बच्चों को मुफ्त में ट्रैक सूट, टी-शर्ट, स्वेटर, जूते, जुराबें, स्कूल बैग, पानी की बोतल और दोपहर के भोजन के लिए थाली जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध करवा चुके हैं।
पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा और जेबीटी सृष्टि शर्मा प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन भी अपने स्तर पर कर रहे हैं। प्री-प्राइमरी के सभी बच्चों का संपूर्ण खर्च भी यही शिक्षक उठा रहे हैं। स्कूल को सहयोग देने वालों में हिमाचल युवा संस्था कसौली के संस्थापक ओम आर्य, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एसएल भट्टी, इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब, माध्यमिक पाठशाला प्रभारी भविंद्र सिंह, टीजीटी अध्यापिका अंशु, जगत राम शास्त्री, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष अश्वनी सूद, वार्ड मेंबर एवं एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह और एसएमसी अध्यक्ष (प्राथमिक) मंजू बाला शामिल हैं। इन विकासात्मक कार्यों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों को मिल रहीं सुविधाओं के कारण पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा और जेबीटी सृष्टि शर्मा को एक ही सत्र में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Students at Premnagar primary school in Sirmaur district are receiving facilities similar to those offered in private schools…
Sabse Tez Khabar / Nahan
Students at Premnagar Primary School in Sirmaur district are receiving facilities similar to those offered in private schools. The remarkable thing is that all these facilities are completely free of charge. This is thanks to the cooperation of the school’s teachers and local residents who have adopted the school. The biggest contributor is Sanjeev Dogra, the owner of Tethys Himalaya Resort. After adopting the school, he has provided facilities such as stationery, meals during educational trips, clean drinking water, organic apples, food supplies, and a digital printer. The teachers, with the help of social workers, have also provided the children with essential items free of charge, including tracksuits, T-shirts, sweaters, shoes, socks, school bags, water bottles, and plates for their midday meals.
School in-charge Mayaram Sharma and JBT teacher Srishti Sharma are also independently running the pre-primary classes. These teachers are also bearing all the expenses for the pre-primary children. Those supporting the school include Om Arya, founder of Himachal Yuva Sanstha Kasauli, retired Executive Engineer S.L. Bhatti, Inner Wheel Club Paonta Sahib, Secondary School in-charge Bhavinder Singh, TGT teacher Anshu, Jagat Ram Shastri, former SMC President Ashwani Sood, Ward Member and SMC President Man Singh, and SMC President (Primary) Manju Bala. Due to these developmental works, quality education, and facilities provided to the students, school in-charge Mayaram Sharma and JBT teacher Srishti Sharma were awarded the State Teacher Award in the same session, which is a significant achievement for the school.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
