Shillai : पश्मी गांव में महासू महाराज के भव्य प्रवास की तैयारी तेज: पत्रकार आदेश शर्मा दंपति ने 5100 रुपये की भेंट की समर्पित…

सबसे तेज खबर / शिलाई

उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र से “चलदा महासू महाराज” का जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल स्थित पश्मी मंदिर में भव्य प्रवास प्रस्तावित है, जिसके लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। स्थानीय भक्तों सहित दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु भी अपनी-अपनी ओर से महाराज जी की सेवा में योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में अमर उजाला समाचार पत्र पांवटा साहिब के पत्रकार आदेश शर्मा शमवाल व उनकी धर्मपत्नी रेणु शर्मा शमवाल ने महासू महाराज जी की सेवा हेतु 5100 रुपये की राशि विधिविधान के साथ मंदिर समिति को भेंट की। यह भेंट आगामी प्रवास कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु समर्पित की गई।

महासू मंदिर सेवा समिति, पश्मी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि”हमारे सम्मानित रेणु शर्मा एवं आदेश शर्मा शमवाल का विशेष आभार, जिन्होंने मुलुक मालिक छत्रधारी मूल श्री चालदा महाराज के 14 दिसंबर पश्मी (सिरमौर) प्रवास हेतु 5100 रुपये का दान दिया। महासू महाराज की कृपा आप सभी भक्तों पर सदा बनी रहे। समिति ने आगे कहा कि आपका छोटा सा सहयोग भी धर्म और समाज के उत्थान में बड़ा योगदान देता है। जय मुलूक राजा छतरधारी चालदा महासू महाराज जी। जय राजा रघुनाथ। स्थानीय निवासियों ने पश्मी मंदिर में महाराज जी के आगमन को क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि यह धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक समृद्धि का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

Preparations intensify for the grand visit of Mahasu Maharaj to Pashmi village: Journalist Aadesh Sharma and his wife donated Rs 5100…

Sabse Tez Khabar / Shillai

A grand visit of “Chalda Mahasu Maharaj” from the Jaunsar region of Uttarakhand to the Pashmi temple in the Shillai sub-division of Sirmaur district is planned, and preparations are in full swing. Local devotees, as well as those coming from far and wide, are contributing to the service of Maharaj Ji in their own ways. In this regard, Adesh Sharma Shamwal, a journalist from Amar Ujala newspaper in Paonta Sahib, and his wife, Renu Sharma Shamwal, ceremoniously presented a sum of Rs. 5100 to the temple committee for the service of Mahasu Maharaj Ji. This donation is dedicated to strengthening the arrangements for the upcoming visit.

The Mahasu Temple Service Committee, Pashmi, expressed its gratitude to all the devotees, stating, “We extend our special thanks to our esteemed Renu Sharma and Adesh Sharma Shamwal, who donated ₹5100 for the visit of Muluk Malik Chhatradhari Mool Shri Chalda Maharaj to Pashmi (Sirmaur) on December 14th. May the blessings of Mahasu Maharaj always be upon all the devotees. The committee further added that even your small contribution makes a significant difference in the upliftment of religion and society. Jai Muluk Raja Chhatradhari Chalda Mahasu Maharaj Ji. Jai Raja Raghunath.” Local residents, considering the arrival of Maharaj Ji at the Pashmi temple as an auspicious sign for the region, said that it is an important occasion for both religious faith and cultural enrichment.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.