रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा “Nanz Med Science” का फैमिली गेट-टुगेदर: दर्जनों कर्मचारी हुए सम्मानित…
सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
बातापुल स्थित एक निजी होटल में Nanz Med Science फार्मा कंपनी का फैमिली डे कार्यक्रम अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में कंपनी के चेयरमैन लखविंदर सिंह पुरी, उनकी पत्नी परमजीत कौर पुरी, पुत्र डॉ. हरप्रीत सिंह पुरी (COO), पुत्री डॉ. सनप्रीत कौर पुरी(Director–Regulatory) सहित परिवार के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में गर्मजोशी और उत्साह का संचार किया। मुख्य अतिथियों में डॉ. मनमीत सिंह मल्होत्रा (MD & CEO), बलजीत (Director–BD) तथा केशव रैना (Director–Marketing) भी मौजूद रहे, जिनके नेतृत्व में कंपनी लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है।
कार्यक्रम के दौरान 10 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे प्रबंधकों, वरिष्ठ कर्मचारियों और वर्कर्स को विशेष सम्मान, प्रशस्ति-पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन में सभी कर्मचारियों को एक-एक उपहार भी दिया गया। कर्मचारियों के बच्चों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिए। प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन लखविंदर सिंह पुरी ने कहा कि कंपनी की प्रगति कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि Nanz Med Science कर्मचारियों के बच्चों को बिना ब्याज शिक्षा-ऋण उपलब्ध कराती है ताकि आर्थिक तंगी कभी भी शिक्षा में बाधा न बने।
कंपनी द्वारा रक्तदान शिविर, सामाजिक सेवा कार्य और सामुदायिक विकास कार्यक्रम भी समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। दिनभर आयोजित स्पोर्ट्स गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लकी ड्रॉ में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार : ₹21,000,द्वितीय पुरस्कार : ₹11,000 ओर तृतीय पुरस्कार : ₹5,100 नगद पुरस्कार दिए गए। कंपनी ने उन कर्मचारियों को भी उनके परिवार सहित फैक्ट्री बुलाकर सम्मानित किया जो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। चेयरमैन लखविंदर सिंह पुरी, डॉ. हरप्रीत सिंह पुरी और डॉ. मनमीत सिंह मल्होत्रा ने व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की और उन्हें समान सम्मान प्रदान किया।
“Nanz Med Science” family get-together adorned with colorful performances: dozens of employees honored…
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Nanz Med Science Pharma Company’s Family Day event was held at a private hotel in Batapul in a grand and enthusiastic atmosphere. The company’s Chairman, Lakhwinder Singh Puri, his wife Paramjit Kaur Puri, son Dr. Harpreet Singh Puri (COO), daughter Dr. Sanpreet Kaur Puri (Director – Regulatory), and other family members were present at the event. Their esteemed presence added warmth and enthusiasm to the proceedings. Among the other distinguished guests were Dr. Manmeet Singh Malhotra (MD & CEO), Baljit (Director – BD), and Keshav Raina (Director – Marketing), under whose leadership the company is continuously achieving new milestones.
During the program, managers, senior staff, and workers who had served the company for over 10 years were given special honors, certificates of appreciation, and cash awards. At the conclusion, all employees also received a gift. Incentive awards were given to the children of the employees as well. The cultural performances presented by the children added vibrancy to the ceremony. The winning children in the competitions were felicitated by the chief guests. During the event, Chairman Lakhwinder Singh Puri stated that the company’s progress is a result of the hard work and dedication of its employees. He also mentioned that Nanz Med Science provides interest-free education loans to the children of its employees so that financial constraints never hinder their education.
The company also organizes blood donation camps, social service activities, and community development programs from time to time. Children enthusiastically participated in the sports activities held throughout the day. Winners in the lucky draw received cash prizes: first prize of ₹21,000, second prize of ₹11,000, and third prize of ₹5,100. The company also honored employees who were unable to attend the event by inviting them and their families to the factory. Chairman Lakhwinder Singh Puri, Dr. Harpreet Singh Puri, and Dr. Manmeet Singh Malhotra personally met with them and presented them with the same honors.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
